मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नवीन मंडी परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, व्यापारियों, श्रमिकों और आमजन ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं को खिचड़ी, पकौड़ी, चाय, पापड़ और गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और सेवा कार्यों का विशेष महत्व है।
खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मंडी समिति के अधिकारीगण, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी और श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर परिवार द्वारा किया गया था।
नवीन मंडी व्यापार संघ से संजय मिश्रा, मनीष चौधरी, श्याम सिंह सैनी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, रोहित शर्मा, मनीष मेहता, नरेंद्र, रमेश सिंगल, संजीव गोयल, जगवीर, जितेंद्र कुच्छल, कृष्णचंद्र मुंदड़ा, विजय प्रताप, तरुण मित्तल, अचिंत मित्तल, दिनेश चौधरी, अनुज बंसल, राघव मिश्रा, अमित कुमार, रिकंल बंसल, बॉबी जैन, अनुज मोहन बंसल, चंद्रजीत राठी, विनीत कुमार, सुरेंद्र बंसल, रविंद्र कुमार, संदीप जैन, प्रशांत और निशांत शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।