मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र स्थित तीर्थ स्थल शुक्रताल में मुख्य मार्ग पर शुकदेव सिटी कॉलोनी के सामने एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, घायल ट्रैक्टर चालक क्षेत्र के गांव चौरावाला का निवासी है। वह शुक्रताल से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मोरना की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।दुर्घटना के कारण ट्रैक्टर का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।