ग्रामीण का खतना; एक करोड़ रुपये के अलावा कार और ट्रैक्टर भी हड़पे

मुजफ्फरनगर : ग्रामीण का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण का खतना भी कराया गया था. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया. उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है.आरोपियों के पास से एक कार, एक ट्रैक्टर और खतना में इस्तेमाल उस्तरा भी बरामद किया गया है.

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 अगस्त को शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोग पिछले तीन साल से उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करते चले आ रहे हैं. जबरन खतना कराकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया. आरोपियों ने धोखाधड़ी से उसकी संपत्ति भी हड़प ली.

व्यक्ति का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कार और ट्रैक्टर भी हड़प लिया. 100 गज की 50 लाख रुपये की जमीन भी आरोपियों ने फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ली. इसके अलावा 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जमीन बेचकर उसकी भी रकम आरोपियों ने अपने पास रख ली. शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की.

28 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों यामीन, गुलजार, इकराम, हाफिज शहनवाज और नाई मुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.