मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर नए नाले से जल निकासी में होगा सुधार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद ने जल निकासी सुधारने और नागरिकों के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने तीन वार्डों में 86 लाख रुपये की लागत से पांच नवनिर्मित सीसी सड़कों और कांवड़ मार्ग पर लगभग 400 मीटर लंबे सीसी नाले का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। यह कार्य राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराया गया है।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मदनी चौक से बझेडी अंडरपास तक कांवड़ मार्ग के बाई ओर 40 लाख रुपये की लागत से बनाए गए 390 मीटर लंबे सीसी नाले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वार्ड 52 में दो सीसी सड़कों और नाली निर्माण का भी शुभारंभ किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। वार्ड 41 के आदर्श कॉलोनी में आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण भी किया गया। वहीं, वार्ड 26 के साकेत कॉलोनी मुख्य मार्ग और ब्रह्मपुरी में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनी दो नवनिर्मित सीसी सड़कों और नाली का

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका सौंदर्यीकरण, सफाई, यातायात, जल निकासी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। कांवड़ मार्ग पर बाई ओर नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और दायीं साइड के नाले का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, जिसमें लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों तरफ सीसी नाले बनने से क्षेत्र के निवासियों और कांवड़ यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।