89 साल के हीमैन की विदाई, रोती दिखीं हेमा मालिनी, टूट गए अमिताभ बच्चन, अंतिम संस्कार की तस्वीरें देख भावुक हुए फैंस

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के एक हफ्ते बाद निधन हो गया. 89 साल की उम्र में उन्होंने घर में अंतिम सांस ली. सोमवार को पवन हंस श्मशान घाट पर उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, संजय दत्त, जायद खान, राजकुमार संतोषी, अनिल शर्मा, सलमान खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अंतिम संस्कार तस्वीरों को देख हर कोई काफी इमोशनल हो रहा हैं-

पत्नी हेमा मालिनी
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी हेमा मालिनी काफी टूटी हुई नजर आई. एक्ट्रेस हेमा मालिनी रोते हुए श्मशान घाट से बाहर निकली थी. उनकी आंखों चेहरे से काफी दुख झलक रहा था. आज हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का 45 साल का साथ छूट गया.

करण देओल
एक्टर करण देओल भी मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. करण देओल धर्मेंद्र के पोते है. दादा के अंतिम संस्कार में पोते काफी उदास नजर आए.

एक्टर रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे. नम आंखों से रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र को विदाई दी.

सलीम खान
फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में नजर आए. सलीम खान भी एक्टर के निधन से काफी भावुक है.

अमिताभ बच्चन
धर्मेंद्र के दोस्त और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन भी अपने करीबी दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे. इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी बेबस नजर आए. उनकी आंखों में आंसू देखने को मिले.

सलमान खान
एक्टर सलमान खान भी मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. इस दौरान सलमान भी काफी दुखी नजर आए.

सायरा बानो
एक्ट्रेस सायरा बानो भी मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचीं. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

मीका सिंह
गायक और रैपर मीका सिंह भी मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे.

अभिषेक बच्चन
एक्टर और फिल्म निर्माता अभिषेक बच्चन भी मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे और एक्टर को अंतिम विदाई दी.

आमिर खान
एक्टर आमिर खान भी मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे और एक्टर को अंतिम विदाई दी.