भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना एग्जाम के होगी भर्ती; जानें आवेदन प्रोसेस

Indian Army Recruitment 2026: क्या आप भी भारतीय सेना के साथ जुड़ने का सपना देखते है? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है. इंडियन आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला और पुरुष एंट्री के लिए भर्ती निकली है. इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आर्मी टेक्निकल द्वारा महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन के लिए विंडो खुलने और बंद होने की तारीखें भी अलग हैं. ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट पद हासिल करने का अच्छा मौका मिल रहा है, आइए फटाफट योग्यता, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य डिटेल्स जान लेते हैं.

कब तक आवेदन का मौका?

भारतीय फौज SSC Tech 67th के नोटिफिकेशन के अनुसार पुरुष एंट्री के लिए आवेदन की तारीख 7 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक की है. जबकि, महिला एंट्री के लिए आवेदन की तारीख 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक की है. कुल 380 पद खाली है जिनमें पुरुषों के लिए 350 पद और महिलाओं के लिए 30 पदों पर वैकेंसी है.

किन योग्यता की जरूरत?

महिला एंट्री के लिए इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है.
पुरुष एंट्री के लिए कंप्यूटर साइंस, सिविल, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्ट, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल समेत विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्र संबंधित डिग्री होनी चाहिए.
20 साल से 27 साल तक के उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को कुल 49 हफ्तों की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी जो अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027 तक रहेगी. ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट रैंक हासिल होगी. इस पद के अनुसार लगभग 17-18 लाख सालाना सैलरी होगी. जबकि, ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,100 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘Officer Entry Appln/Login’ लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाने के बाद लॉगिन करें.
‘Apply Online’ पर क्लिक करने के बाद शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स शो होगा.
इसके लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र शो होगा.
यहां मांगी जा रही जानकारियां भर दें और डॉक्यूमेंट भी सब्मिट कर दें.
इसके बाद लेटेस्ट फोटो और सिग्नेचर का स्कैन अपलोड कर दें.
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सब्मिट बटन दबा दें.
कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें और चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
आवेदन करने वालों में से शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, मेडिकल जैसे चरणों के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट एंट्री हो जाएगी. ध्यान रहे कि इंटरव्यू के दौरान आपको अपने सभी दस्तावेज ओरिजिनल ले जाने होंगे. इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है.