एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भयंकर आग, 2 कोच जलकर राख, 1 यात्री की मौत, जानें ताजा अपडेट

Tatanagar-Ernakulam Express Train Catches Fire In Andhra: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में एक बड़ी रेल हादसे की खबर आई सामने आई. जहां टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18189) में अचानक आग लग गई. यह ट्रेन टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही थी, और घटना रात करीब 1:30 बजे हुई, जब ट्रेन दुव्वाडा स्टेशन पार कर येलामंचिली के पास पहुंची थी. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

हादसे का स्थान और समय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनाकापल्ली जिले के एलामंचिली के नजदीक जहां ट्रेन नरसिंगबल्ली के पास थी तब ब्रेक में समस्या आई और आग भड़क उठी. रात का समय होने से यात्रियों को और ज्यादा परेशानी हुई, लेकिन ठंडी रात में सभी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित पहुंच गए. रेलवे पीआरओ ने बताया, “लोको पायलट ने ट्रेन तुरंत रोकी और बड़े पैमाने पर यात्रियों को निकाला गया. एक कोच पूरी तरह जल गया है.”

मौत और घायलों की जानकारी
दुर्भाग्य से इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई गई है. मृतक का नाम चंद्रशेखर सुंदर है, जो 70 साल के थे और विजयवाड़ा के रहने वाले थे. उनकी लाश बी1 कोच से मिली है. अनाकापल्ली एसपी तुहिन सिन्हा ने पुष्टि की, “आग की घटना में एक यात्री की मौत हुई है.” कोई अन्य गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन कई यात्रियों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत आई है. ट्रेन में करीब 2000 यात्री सवार थे, और सभी का सामान प्रभावित कोचों में जल गया है.

बचाव अभियान और रेलवे की कार्रवाई
जैसे ही आग की सूचना मिली, अनाकापल्ली, येलामंचिली और नक्कापल्ली से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं.उन्होंने कई घंटों तक आग पर काबू पाया. रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया. जले हुए कोचों को अलग किया गया, और ट्रेन को चार घंटे की देरी से अनाकापल्ली से आगे भेजा गया. प्रभावित यात्रियों को बाकी कोचों में शिफ्ट किया या तीन आरटीसी बसों से समरलकोटा स्टेशन पहुंचाया, जहां दो नए एसी कोच जोड़े गए हैं. होम मिनिस्टर अनीता ने एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है.

होम मिनिस्टर का सीधा आदेश, हर संभव मदद कीजिए
मिनिस्टर ने अधिकारियों से फ़ोन पर बात की और घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा की है. होम मिनिस्टर अनीता ने फ़ायर सर्विस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. मिनिस्टर लगातार स्थिति पर नज़र रख रही हैं और समय-समय पर अपडेट ले रही हैं. उन्होंने दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सबसे अच्छा मेडिकल इलाज देने का निर्देश दिया है. मिनिस्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे ट्रेन सर्विस में रुकावट न आए, इसके लिए ज़रूरी कदम उठाएं.