Parag Shah: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ मार रहा है, ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि घाटकोपर (ईस्ट) से BJP MLA पराग शाह हैं. आरोप है कि ऑटो ड्राइवर सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चला रहा था और जब शाह ने उससे पूछा कि इतनी जल्दी क्या है, तो ड्राइवर ने जवाब दिया कि उसे जल्दी है, इसके बाद जो कुछ भी हुआ वहां खड़ी हुई पब्लिक देखती रह गई.
मुंबई कांग्रेस की चीफ ने घेरा
इस वीडियो को मुंबई कांग्रेस की चीफ MP वर्षा गायकवाड़ ने X पर वीडियो पोस्ट किया और कहा कि BJP MLA इतने घमंडी हो गए हैं कि वे गरीब रिक्शा ड्राइवरों को भी नहीं छोड़ते, गायकवाड़ ने अपनी पोस्ट में कहा, घाटकोपर में, BJP MLA पराग शाह ने एक रिक्शा ड्राइवर को इसलिए पीटा क्योंकि उसने ट्रैफिक नियम तोड़े थे. सिर्फ इसलिए कि होम मिनिस्टर उनके ‘पिता’ हैं. BJP MLA कानून अपने हाथ में लेते हैं और अब वे सड़कों पर भी झगड़ा कर रहे हैं! यही असली BJP है, BJP बड़े उद्योगपतियों और कॉन्ट्रैक्टरों के लिए रेड कार्पेट बिछाती है और गरीब, मेहनतकश लोगों को पीटने में गर्व महसूस करती है!
क्या बोले विधायक?
वहीं इसे लेकर शाह ने कहा कि लोकल लोगों ने बार-बार रिक्शा और मोटरसाइकिल वालों के सड़क के गलत साइड और फुटपाथ पर गाड़ी चलाने का मुद्दा उठाया है, “घाटकोपर ईस्ट में चलने के लिए कोई जगह नहीं है, कई लोगों ने रिक्शा ड्राइवरों और टो व्हील्स के ट्रैफिक नियम तोड़ने की परेशानी के बारे में बार-बार शिकायत की है.
ट्रैफिक और लोकल पुलिस ध्यान नहीं देती, हम ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे, प्रोटेस्ट के ठीक बीच में, एक रिक्शा गलत दिशा में M G रोड पर घुस गया, जब मैंने उससे पूछा कि उसे क्या प्रॉब्लम है, तो उसने कहा कि वह जल्दी में है, असल में, अंदर बैठी महिला पैसेंजर ने हमें बताया कि उसने रिक्शा ड्राइवर से नए नियम न तोड़ने के लिए कहा था. तिलक नगर पुलिस ने कहा कि वे वीडियो को वेरिफाई कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि असल में क्या हुआ था.
मुंबई: बीजेपी विधायक पराग शाह ने ऑटो वाले को मारा जोरदार थप्पड़
सत्ता की हनक ग़रीब जनता पे ही दिखाना है विधायक जी ?? pic.twitter.com/tgF7YnfmO1
— Sanib Shaikh (@sanibshaikh6118) December 21, 2025