Budget 2026: बजट से पहले राष्ट्रपति वित्त मंत्री को खिलाते हैं दही-चीनी, क्या है इसके पीछे की परंपरा?

Budget 2026: हर साल बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति वित्त मंत्री को दही और चीनी खिलाते हैं. साल 2026-27 में उनका 9वां बजट होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 फरवरी 2026 को देश का बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगी. राष्ट्रपति भारतीय परंपरा के अनुसार उन्हें दही-चीनी खिलाते हैं. बजट से पहले दही-चीनी खिलाने की परंपरा क्यों निभाई जाती है.

दही-चीनी खिलाने के पीछे का कारण
किसी भी बड़े काम से पहले भारत में दही-चीनी खिलाना शुभ माना जाता है. क्योंकि इसका संबंध सफलता और ऊर्जा से जुड़ा है. दही को शुद्धता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. वहीं चीनी मिठास और सफल परिणाम की उम्मीद का संकेत होता है. वहीं दही शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है. जबकि चीनी शरीर में तुरंत एनर्जी देता है. इसी वजह से किसी भी बड़े फैसले या फिर काम से पहले दही-चीनी खिलाया जाता है.

बढ़ता है आत्मविश्वास
भारतीय संस्कृति की ये परंपरा केवल अंधविश्वास नहीं बल्कि एक ऐसी मान्यता है जो कि आत्मविश्वास को बढ़ाती है. दही-चीनी शुभता का एहसास कराती है. ऐसे में जब भी बहुत जरूरी काम होता है तो एक चम्मच दही और चीनी खाकर उस काम को करने की सलाह दी जाती है. देश का बजट एक आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि पूरे देश की नीतियों का खाका होता है, इसे बनाने में महीनों की मेहनत लगती है. जिस दिन बजट पेश किया जाता है हर किसी की नजर इसी पर होती है. ऐसे में वित्त मंत्री मानसिक रूप से तैयार रहे हैं, ताकि उनका आत्मविश्वास मजबूत रहे, इसलिए परंपरा निभाई जाती है. इस परंपरा मनोवैज्ञानिक मजबूती भी देती है ताकि बिना किसी दवाब के अपने विचारों प्रस्तुत करें.

9वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी. उन्होंने 8 बार देश का बजट पेश कर इतिहास रच दिया है. निर्मला सीतारमण भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने बजट पेश किया है. इससे पहले इंदिरा गांधी 1970-71 में वित्त मंत्री रहते हुए बजट पेश कर चुकी थी.