Do You Know: क्या पेट्रोल, डीजल और CNG की होती है एक्सपायरी? जानें काम की बात

Petrol Diesel CNG Expiry Date: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों के बारे में अक्सर वाहन को चलाने के कारण आपने सुना होगा. अलग-अलग वेरिएंट वाले वाहन विभिन्न फ्यूल के सपोर्ट के साथ होते हैं. इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों में शायद ही कुछ को जानकारी होती है कि फ्यूल भी हमेशा इस्तेमाल करने के योग्य नहीं होता है. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ये तीनों भी अपनी शेल्फ लाइफ के साथ होते हैं. समय के साथ इनमें भी खराबी हो सकती है. आइए जानते हैं कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की एक्सपायरी होती है या फिर नहीं?

क्या पेट्रोल एक्सपायर होता है?
जी हां, पेट्रोल एक्सपायर होता है और इसकी भी एक्सपायरी डेट होती है. पेट्रोल वोलेटाइल होने के कारण जल्दी से इवेपोरेट और ऑक्सीडाइज्ड होता है. खासतौर पर पेट्रोल अगर बंद कंटेनर में भी होता है तो वो 3 से 6 महीने ही चल सकता है. जैसे ही हवी के संपर्क में पेट्रोल आता है तो उसके छोटे-छोटे कंपोनेंट इवेपोरेट होने लग जाते हैं.

क्या गाड़ी के टैंक में भी खराब हो सकता है पेट्रोल?
गाड़ी के टैंक में अगर पेट्रोल है तब भी वो खराब हो सकता है. बिना गाड़ी के इस्तेमाल के खड़े वाहन का पेट्रोल 1 महीने में एक्सपायर हो सकता है. ऐसे में 6 से 8 महीने बाद गाड़ी स्टार्ट होने में भी समस्या आने लगती है. इतना नहीं खराब पेट्रोल से इंजेक्टर को भी नुकसान हो सकता है.

क्या डीजल एक्सपायर हो सकता है?
जी हां, डीजल भी एक्सपायर हो सकता है और इसकी भी शेल्फ लाइफ ज्यादा नहीं होती है. पेट्रोल की तुलना में डीजल ज्यादा स्टेबल और शेल्फ लाइफ के साथ होता है. 6 महीने से 1 साल तक डीजल का यूज कर सकते हैं लेकिन इसके बाद इसमें खराबी आ सकती है. समय के डीजल में नमी आने लगती है और माइक्रोबियल ग्रोथ (एक तरह का बैक्टीरिया या फंगल जैसा) होने का खतरा रहता है.

CNG एक्सपायर होता है या नहीं?
जी हां, सीएनजी सिलेंडर भी एक्सपायर होता है. हालांकि, सेल्फ लाइफ ज्यादा होता है लेकिन एक्सपायरी डेट नजदीक आने पर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आमतौर पर 15 साल से 20 साल के बीच सीएनजी एक्सपायर हो जाता है और इसे समय रहते बदलना चाहिए. हर 3 साल से 5 साल में हाइड्रो टेस्ट कराना जरूरी होता है. ऐसा न करने पर गैस भरवाने की अनुमति नहीं दी जाती है. साथ में जुर्माना और सुरक्षा जोखिम रहता है.

एक्सपायर फ्यूल की क्या है पहचान?
अगर कोई फ्यूल पुराना है या एक्सपायर होने वाला है तो उसकी रंगत को देखकर पता लगा सकते हैं. फ्यूल का कलर चेंज होने लगता है. ईंधन में खट्टी या वार्निश जैसी गंध आती है. ध्यान रहे कि ऐसे संकेत पर फ्यूल को यूज करने से बचें. खराब फ्यूल से वाहन का इंजन मिसफायर हो सकता है. फ्यूल पंप या इंजेक्टर में खराबी आ सकती है.