दिन में मेला घुमाया, रात में कुल्हाड़ी से बेटी और पत्नी पर ढाया कहर, खुद यमुना में कूदा सिपाही

बांदा। बांदा में मरका कस्बे में बुधवार देर रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक सिपाही ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी तीन वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपित कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को सूचना दी
मकान मालिक के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को कानपुर रेफर किया गया है। आरोपित सिपाही फर्रुखाबाद जिले के मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंइयाबूट का निवासी बताया गया है। उसका मोबाइल फोन यमुना नदी के किनारे मिला है, जिससे उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

पत्नी और बच्ची को मकर संक्रांति मेले में घुमाने ले गया
मरका थाने की डायल 112 वाहन में चालक पद पर तैनात सिपाही गौरव कुमार थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर कस्बे के एक किराये के मकान में अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिवानी और तीन साल की बेटी परी के साथ रहता था। बुधवार दोपहर वह पत्नी और बच्ची को मकर संक्रांति मेले में घुमाने ले गया था। लौटने के बाद रात करीब नौ बजे उसने कुल्हाड़ी से पत्नी और बच्ची पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर आए दिन विवाद होता था। इसी आपसी झगड़े के दौरान सिपाही ने हमला किया।

आरोपित की तलाश की जा रही
मामले की जांच जारी है और आरोपित की तलाश की जा रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि सिपाही का मोबाइल यमुना नदी के पास मिला है, जिससे आशंका है कि वारदात के बाद वह नदी में कूद गया। उसकी तलाश के लिए नदी में खोजबीन क