लंदन: दुनिया एक बड़े हिस्से पर राज चुका ब्रिटेन इन दिनों बुरे हालातों से गुजर रहा है. यहां पर पाकिस्तान के ग्रूमिंग गैंग ने पहले से ही हाहाकार मचा रहा है, जो टीनएजर लड़कियों को टारगेट करता है. इन अपराधियों से लड़ाई के बीच लंदन की सड़कों पर भूरे-भूरे दाग दिखाई देने लगे हैं, जिसकी वजह से वॉक करना मुश्किल हो गया है. ये भूरे दाग असल में पान थूके हुए दान हैं, जिनसे लंदन की सड़कें पटी पड़ी हैं. हाल ही में एक जर्नलिस्ट ने अपने शहर का हाल एक वीडियो के जरिए बयां किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है.
वीडियो में क्या दिखा?
लंदन की जर्नलिस्ट ब्रुक डेविस ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने शहर की गलियों का हाल दिखाने निकली हैं. इस वीडियो में ब्रुक दिख रही हैं कि लंदन की गलियां भूरे रंग के दागों से पटी पड़ी हैं. ये भूरे रंग के दाग पान के हैं, जिसकी वजह से राहगीरों से लेकर बिजनेस ओनर्स तक परेशान है, जिनकी प्रॉपर्टीज के आगे लोग पान थूक कर चले जा रहे हैं. ये पान के पीक कॉनर्स से लेकर बीच सड़क, खंभों यहां तक कि फुटपाथ पर रखे गमलों तक पर दिख रहे हैं.
पान बैन करने की मांग
इस वीडियो में जर्नलिस्ट ने बताया कि अब लोग पान पर बैन लगाने की मांग उठा चुके हैं. लोग पूरी तरह से पान थूकने वाले लोगों की घटिया आदत से परेशान हो चुके हैं, इन लोगों को किसी नियम या वॉर्निंग साइन से कोई फर्क नहीं पड़ता है. यहां तक कि अब अथॉरिटीज ने भी इसके खिलाफ एक्शन लेने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है. हैरानी की बात ये भी है ऐसा हाल लंदन के स्लम का नहीं बल्कि पॉश इलाकों का हो चुका है.
साफ करने में कितना खर्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ लंदन की काउंसिल इन धब्बों को साफ करने के लिए हर साल £30,000 (करीब 36 लाख रुपये) खर्च कर रही है. टैक्सपेयर्स का पैसा अब गुटखे की गंदगी धोने में बर्बाद हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं.
पाकिस्तान का आतंक
ब्रिटेन में पाकिस्तान के ग्रूमिंग गैंग ने खूब आतंक मचा रखा है. इस गैंग से जुड़े अपराधी टीनएज लड़कियों को टारगेट करके फंसाते हैं. अधेड़ उम्र के पाकिस्तानी अपराधी इन लड़कियों से अश्लील बातें करते हैं और उनकी किडनैपिंग और एसॉल्ट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है. पाकिस्तानियों की बात करें तो सऊदी अरब कई बार पाकिस्तान की सरकार से शिकायत कर चुका है कि वहां से लोग आकर सऊदी में भिखारी बनकर पैसे कमा रहे हैं. सऊदी ने पाकिस्तानी सरकार से इन लोगों को वापस बुलाने तक के लिए कह दिया था.