अगर आरएसएस ने भाजपा अध्यक्ष चुना होता, तो क्या इतना समय लगता?

Mohan Bhgwat on BJP New President: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन के अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई मुद्दों पर आरएसएस का रुख साफ किया. इसी दौरान भागवत ने बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव में हुई देरी के विषय को एड्रेस करते हुए बड़ा बयान दिया है. अब संघ प्रमुख के बयान के मायने निकाले जा रहे है. विपक्षी दलों के नेता हों या कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी वो आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा पर निशाना साधते हुए बयान देते रहते हैं. बिना किसी का नाम लिए भागवत ने कहा, ‘हमारा सभी सरकारों के साथ अच्छा समन्वय होता है, केंद्र सरकार की तरह ही राज्यों की सरकार से भी मतभेद विचारों में हो सकता है, लेकिन मनभेद नहीं हो सकता. RSS कुछ नहीं तय करता. हम सलाह दे सकते हैं, लेकिन वो सरकार चलाने में एक्सपर्ट है और हम अपने काम में एक्सपर्ट है. आपको क्या लगता है कि यदि हम तय करते तो इतनी देर होती क्या?

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.