ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के बाद उनकी पत्नी की भी मौत, US- इजरायली हमले में आधा परिवार तबाह!

Khamenei Wife Died: इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए संयुक्त हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौत हो गई. शनिवार (27 फरवरी) को इजरायल ने तेहरान पर अचानक हमला किया. खामेनेई की मौत के बाद उनकी पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरज़ादेह की मौत की खबर भी सामने आई है. वह 79 साल की थीं. सोमवार को ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की. दरअसल, इजरायली हमले मे ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई थी. खामेनेई की पत्नी बुरी तरीके से घायल हो गई थीं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था. इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया.

कौन थीं खामेनेई की पत्नी बाघेरज़ादेह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरज़ादेह ने साल 1964 में शादी की थी. खामेनेई की पत्नी सार्वजनिक जीवन से काफी हद तक दूर ही रहीं थीं. यही कारण है कि उनके बारे में किसी के पास भी बेहद कम जानकारी है. लेकिन दंपती के 6 बच्चे हैं.

इजरायली स्ट्राइक में खामेनेई की मौत
शनिवार को इजरायली स्ट्राइक में पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत हो गई थी. रविवार को ईरानी मीडिया की ओर से इस बात की पुष्टि की गई. यह भी बताया गया कि खामेनेई की बेटी और एक पोते सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की भी मौत हो गई. पारिवारिक सदस्यों के अलावा खामेनेई के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी और ईपान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनकारी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पारपुर भी मारे गए.

खामेनेई की मौत का बदला लेगा ईरान
इजरायली हमले के बाद ईरान आर-पार के मूड में हैं. ईरान ने न केवल इजरायल बल्कि खाड़ी देशों में स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है. ईरान ने सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर, जॉर्डन समेत कई अन्य देशों पर मिसाइल दागी है. इजरायली हमलों को लेकर ईरान की ओर से बताया गया कि इस दौरान बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों, नौसेना मुख्यालयों और युद्धपोतों पर हमले हुए. नतान्ज़ परमाणु संवर्धन केंद्र को भी निशाना बनाया गया था.