इजरायल ने फोन में सुनाई एक आवाज और दंग रह गई दुनिया… UNSC में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद सभी देखने लगे घड़ी?

Iran And Israel War News: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से युद्ध जारी है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने कुछ ऐसा किया कि 15 सेकेंड के लिए वहां मौजूद कई देशों के राजदूत हैरान रह गए. दरअसल, इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान मोबाइल में एक ऐसी आवाज सुनाई, जिसने तहलका मचा दिया. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजरायल की ओर से राजदूत डेनी डैनन ने अपने भाषण के दौरान मोबाइल में रेड अलर्ट सायरन बजा दिया. इसे सुनने के बाद वहां पर मौजूद सभी लोग परेशान हो गए. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने एक घड़ी भी दिखाई. जिसमें 15 सेकेंड का टाइमर लगा था.

इजरायली राजदूत ने क्या कहा?
इस बैठक के दौरान इजरायली राजदूत ने कहा कि जब दुश्मन की ओर से इजरायल पर रॉकेट दागे जाते हैं, इजरायल के नागरिकों के फोन में यही सायरन बजने लगा है. इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने में के लिए केवल 15 सेकेंड का समय मिलता है.

इजरायली राजदूत ने दिया ये उदाहरण
इजरायली राजदूत डेनी डेनन ने कहा कि जरा एक पल को इसके बारे में सोचा जाए, तो सिर्फ 15 सेकेंड में घर से कोई भी कैसे किसी सुरक्षित स्थान पर जा पाता होगा. उन्होंने कहा कि आपके अगर तीन बच्चे हैं, तो आप सबसे पहले किसे अपने साथ ले जाएंगे. क्या आप बाकियों को वापस लेने के लिए इन 15 सेकेंड में वापस आ पाएंगे? डेनी ने यह भी कहा कि अगर किसी के घर में बुजुर्ग हैं, तो आप कैसे सभी को बचा पाएंगे. राजदूत ने इसके जरिए बताया कि हिजबुल्लाह और ईरान के हमलों से कैसे हर वक्त लोगों की जान पर खतरा होता है.

इजरायल के रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
गौरतलब है कि इजरायल ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की ओर से कहा गया कि आने वाले समय में तेहरान पर और व्यापक हमले होंगे. काट्ज ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी शासन पर को इजरायल के शहरों और आम नागरिकों को निशाना न बनाने की चेतावनी जारी की है. काट्ज का दावा है कि बावजूद इसके ईरान की ओर से हमले जारी है. आने वाले समय में ईरान को इजरायल की ओर से होने वाले बड़े हमले के लिए तैयार रहना होगा.