Rahul Gandhi on The Kerala Story 2: काफी विवादों के बाद ‘केरल स्टोरी 2: गोस बियॉन्ड’ (Kerala Story 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पिछले 8 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, कुछ लोगों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी शामिल है. हाल ही में उन्होंने जमकर इस फिल्म की आलोचना की. उन्होंने इसे एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया.
उन्होंने फिल्म की आलोचना करते हुए इसे समाज में दरार पैदा करने वाली फिल्म बताया. कुरिक्कनम में मेरियन कॉलेज के छात्रों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि फिल्म ज्यादा नहीं देखी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘केरल स्टोरी’ खाली दिख रही है और इसे लोग खास ध्यान नहीं दे रहे हैं. कई लोग केरल की संस्कृति और परंपराओं को सही से नहीं समझ पाए’. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि फिल्म, टीवी और मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.
राहुल गांधी ने फिल्मों को बताया समाज के लिए खतरनाक
उनका कहना है कि इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग करने और समाज में दरार पैदा करने के लिए किया जा रहा है. राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश के लिए बेहद हानिकारक हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे पब्लिसिटी के लिए बहुत बड़ी रकम खर्च की जा रही है, जिससे देश की सोशल स्टेटस पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की फिल्में देश में असमानता और तनाव को बढ़ाती हैं.
‘केरल स्टोरी 2’ की कहानी पर बढ़ा विवाद
‘केरल स्टोरी 2’ की बात करें तो इसमें तीन हिंदू महिलाओं की कहानी दिखाती है. ये महिलाएं अलग-अलग राज्यों से हैं और अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़कों से शादी करती हैं. इसके बाद उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जाता है. फिल्म के इस सीक्वल के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया. आलोचकों और कई राजनीतिक हस्तियों ने इसे केरल का गलत इमेज बताया और कहा कि ये साम्प्रदायिक नफरत फैलाती है. फिल्म को बैन करने की भी मांग उठी थी.
फिल्म को लेकर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि ‘केरल स्टोरी 2: गोस बियॉन्ड’ फिल्म को केरल में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच भाईचारा खराब करने के मकसद से बनाया गया है. पिछले हफ्ते केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज की परमिशन दी थी. इससे पहले एक सिंगल जज ने 15 दिन के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी थी. सिंगल जज ने कहा था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी देते समय ‘प्राइमा फेसिए मैनिफेस्ट नॉन-एप्लिकेशन ऑफ माइंड’ का पालन नहीं किया.
फिल्म कर रही अच्छी खासी कमाई
फिल्म के विवाद के बीच राहुल गांधी ने ये भी कहा कि समाज में ऐसे प्रचार से लड़ने की जरूरत है. उन्होंने जोर दिया कि समाज में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. गांधी ने छात्रों से अपील की कि वे ऐसे मैसेज पर ध्यान दें और फैले हुए झूठ और नफरत से सावधान रहें. उनका कहना था कि सिर्फ सच और समझदारी के साथ ही समाज में एकजुटता बनाए रखी जा सकती है. 28-30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 8 दिनों में 25 करोड़ की कमाई कर ली है.