370 रुपये बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सोशल मीडिया पर प्रसारित अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट को लेकर पुलिस ने यह शिकंजा कसा है. इससे पहले महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था.
महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किया समन
जानकारी के अनुसार, नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को पूछताछ और अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी कर हाजिर होने का आदेश दिया है.
पुलिस जांच और वायरल क्लिप्स में क्या है?
1. हिमांशु जांगड़ा की क्लिप: प्रणीत मोरे के ‘वुमन’ नामक शो की एक वायरल क्लिप में हिमांशु जांगड़ा कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं कि ‘डेट पर खर्च किए गए पैसों के बदले शारीरिक संबंध बनाने का हक होता है.’ साइबर अधिकारियों के अनुसार, यह टिप्पणी महिलाओं का अपमान करने वाली और उनकी सहमति व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली है.
2. डॉ. सेजल पवार की क्लिप: एक अन्य क्लिप में डॉ. सेजल पवार शैक्षणिक और मेडिकल उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले पुरुषों के मृत शरीरों पर बेहद अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करती दिख रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह टिप्पणी मृतकों की गरिमा और सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करती है.
आपके लिए और..
‘भारत के दुश्मनों को हथियार बेचते हो’… यूरोपीय देशों को मुंह पर जयशंकर ने सुनाया, रूसी तेल खरीद पर भी धोया
क्या ममता के ‘बागी’ सांसदों ने बिगाड़ा एकनाथ शिंदे का खेल? ‘ऑपरेशन टाइगर’के फेल होने की इनसाइड स्टोरी ये है
‘जालंधर के डॉ. पीयूष का नर्स से था अफेयर, चोरी से लिया ढाई करोड़ लोन, लेडी डॉक्टर पत्नी ने कर लिया सुसाइड’
कमाई के लिए कंटेंट का प्रसार
महाराष्ट्र साइबर पुलिस का आरोप है कि केवल व्यूज, दर्शकों की संख्या और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए मोटी कमाई करने के उद्देश्य से इस आपत्तिजनक कंटेंट को रिकॉर्ड, पब्लिश और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल किया गया.