विन्ज़ो ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, प्रमोटर गिरफ्तार, 505 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बेंगलुरु : ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग ऐप WinZO के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने ऐप के प्रमोटर्स पावन सिंह नंदा और सौम्या राठौर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. ED की यह कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से जारी जांच का हिस्सा है, जिसमें एजेंसी ने विन्ज़ो ऐप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ईडी ने कंपनी के चार ठिकानों पर छापे मारे हैं और 505 करोड़ रुपये फ्रीज़ किये हैं. पिछले हफ्ते 18 से 22 नवंबर 2025 के बीच ED की बेंगलुरु ज़ोनल ऑफिस ने दिल्ली और गुरुग्राम में चार जगहों पर छापेमारी की थी.