केतन अग्रवाल हत्या में बड़ा ट्विस्ट, चेतन को पहले से जानता था सिया का भाई, बहन से करवाई थी मुलाकात

लोहागढ़: महाराष्ट के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के बाद अब आरोपी सिया गोयल से संबंधित कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने शुक्रवार ( 26 जून 2026) को सिया के भाई साहिल गोयल से तकरीबन 10 घंटे पूछताछ की. इस दौरान साहिल ने बताया कि वह सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को पहले से जानता था. बल्कि, उसने ही चेतन का परिचय सिया से करवाया था. हालांकि, उसे अंदाजा नहीं था कि बातचीत यहां तक पहुंच जाएगी.

साहिल ने खुलासा किया की उसने केतन के साथ सगाई के बाद सिया को कई बार समझाने की कोशिश की थी कि अब वह चेतन चौधरी से दूरी बना ले, सिया-चेतन के मन में कुछ दूसरी ही प्लानिंग चल रही थी. दोनों मिलकर केतन को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे.

साहिल ने पूछताछ के दौरान बताया कि चेतन के साथ उसकी दोस्ती साल 2024 में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी. सिया भी उसके साथ जाया करती थी. इसी दौरान साहिल ने चेतन से सिया का परिचय करवाया. इसके बाद साल 2025 में दोनों फिर से दिवाली के मौके पर पर कॉमन फ्रेंड्स की एक पार्टी मिले. यहीं से दोनों में करीबी बढ़ी. दोनों ने आपस में नंबर एक्सचेंज किया और फिर दोनों की रेगुलर बातचीत होने लगी.

सगाई के बावजूद संपर्क में थे सिया-चेतन
पुलिस की जांच में पाया गया कि सिया और चेतन के बीच जनवरी से अब तक 2004 कॉल हुईं. वहीं दोनों ने कुल मिलाकर 238 घंटे बातचीत की. इससे साफ पता चलते है कि दोनों रेगुलर कॉन्टैक्ट में थे. सगाई होने के बावजूद सिया घंटों तक चेतन से बातचीत करती थी.अधिकारियों का कहना है कि सिया और चेतन के बयानों को क्रॉसचेक करने के लिए साहिल से पूछताछ की गई. इसके साथ सिया के अन्य रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ हो सकती है.

केतन को बिल्कुल नहीं पसंद करती थी सिया
पुलिस ने यह भी बताया कि सिया केतन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी. इसकी एक वजह तो यह थी की वह पहले से ही चेतन के साथ रिलेशनशिप थी. वह माता-पिता को यह सच्चाई बताने से डरती थी. उसके पेरेंट्स जब भी उससे पूछते थे कि केतन पसंद है, तो उसका जवाब हां ही होता था. यह भी कहा गया है कि सिया ने कई बार केतन से सगाई तोड़ने के लिए कहा था, लेकिन केतन ऐसा नहीं करना चाहता था. उसका कहना था कि 2 परिवारों की इज्जत का सवाल है, इसलिए अब उसे शादी करनी ही होगी.

शादी के लिए 3 साल का समय चाहती थी सिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ के दौरान सिया ने खुलासा किया की उसे लग रहा था कि अगर वह केतन की हत्या कर देती है, तो इससे उसे शादी के लिए कम से कम 3 साल का समय और मिल जाएगा. वहीं चेतन भी सिया के साथ शादी के लिए 2-3 साल का समय चाहता था. इसी के चलते दोनों को केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाना आसान लगा, क्योंकि अगर सिया शादी से मना कर देती है, तो उसे डर था कि इससे समाज में उसके परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी.