जुबीन गर्ग की पत्नी के शक पर मैनेजर गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- 7 दिन में बाहर लाएंगे मौत का सच

असम के स्टार सिंगर जुबीन गर्ग के मौत की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है. लेकिन पुलिस का दावा है कि 7 दिन के अंदर मामले की जांच कर रही SIT और CID की टीम सच तक पहुंच जाएगी. घटना स्थल पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ किया जा रहा है. बता दें, सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइव के दौरान हुई थी.

इस बीच जांच कर रही टीम ने सिंगर के पत्नि गरिमा सैकिया के शके आधार पर दो लोगों की गिरफ्तारी भी की है. इसमें जुबीन के मैनेजर और सिंगापुर में नॉर्थ-ईस्‍ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गेनाइजर शामिल है. गरिमा ने कहा था कि उन्हें उन सभी लोगों पर शक है, जो उनके पति के मौत के वक्त वहां मौजूद थे.

जारी किया गया था लुकआउट नोटिस

फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है और गुवाहाटी लाया गया है. पुलिस के मुताबिक महंत कथित तौर पर सिंगापुर में छिपे हुए थे, जबकि उनके और शर्मा दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके थे. जिसमें उन्हें 6 अक्टूबर तक गुवाहाटी में सीआईडी कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया था.

मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

एसआईटी इस मामले में ज़ुबीन के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी, उनके भाई और पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग, अभिनेत्री निशिता गोस्वामी, अमृतप्रभा और एक लोकल टीवी चैनल के मालिक संजीव नारायण से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. ये सभी ज़ुबीन की मौत के समय सिंगापुर में थे. असम के डीजीपी हरमीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सीआईडी और एसआईटी के देखरेख में जांच पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है.

7 दिन में आएगा सामने आएगा सच?

डीजीपी हरमीत सिंह ने असम की जनता को भरोसा जताते हुए कहा है कि एसआईटी/सीआईडी की एक टीम पहले से ही दिल्ली में है, और दूसरी सिंगापुर जाएगी. दोनों देशों के बीच मदद की प्रक्रिया चल रही है. मैं असम के लोगों से पुलिस पर भरोसा रखने की अपील करता हूं. सात दिनों के भीतर जांच एक तार्किक निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी.