Viksit Bharat Buildathon Scheme: देशभर के कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशभर के करीब 12 करोड़ छात्रों के लिए एक अनोखा और शानदार प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम है विकसित भारत बिल्डाथॉन (Viksit Bharat Buildathon Scheme). ये पहल अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से शुरू की गई है. चलिए जानते हैं इस स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स…
जानकारी के अनुसार, यह पहल अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से शुरू की गई है. इस योजना को शुरू करने का मकसद है छात्रों के अंदर नई सोच, क्रिएटिविटी और समस्याओं से बाहर निकलने की ताकत को बढ़ाना. ये सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने और देश को आगे ले जाने के लिए बेहतरीन मौका है.
इस स्कीम के तहत देशभर के 6 लाख स्कूलों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसम छात्रों को अपने आइडियाज और डिजाइन बनाने आदि का मौका मिलेगा. ये खास स्कीम चार थीम पर बनाई गई है. इनमें वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और समृद्ध भारत शामिल है. इन थीम्स पर आपको काम करना है और देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देना है. आपका आइडिया यूनिक होना चाहिए. चाहे वो बड़ा या हो फिर छोटा इससे फर्क नहीं पड़ता है. ये आपके प्रतिभा को दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म देगी.
कैसे ले सकते हैं भाग?
बता दें, इस प्रोग्राम की शुरुआत अगले महीने 13 अक्टूबर 2025 को होगी. अगर कोई छात्र इस प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उसे सबसे पहले 23 सितंबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद आपको अपने आइडियास 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक सबमिट करने होंगे. वहीं, सेलेक्ट हुए छात्रों का नाम जनवरी 2026 में घोषित किया जाएगा.
इस प्रोग्राम से क्या होगा?
छात्र इस प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कई फाएदे उठा सकते हैं. इस प्रोग्राम में कुल 10 नेशनल लेवल, 100 स्टेट लेवल और 1,000 डिस्ट्रिक्ट लेवल के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. ऐसे में ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. इतना ही नहीं कुल 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी रखी गई है .