Illegal Betting Websites: भारत सरकार ने अवैध रूप से चल रहे बेटिंग साइट्स पर बड़ा एक्शन लिया है. इसके तहत 242 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया गया है. सरकार की ओर से अबतक 7800 से अधिक इलिगल बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से यह एक्शन यूजर्स खासतौर पर युवाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है ताकि वे इलिगल बेटिंग और गैंबलिंग प्लेटफॉर्म से होने वाले आर्थिक और सामाजिक नुकसान को रोका जा सके.
बैन हुए इलिगल बेटिंग वेबसाइट
सरकारी सूत्रों ने कहा,’ भारत सरकार ने आज 242 अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों के लिंक ब्लॉक कर दिए. ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम पास होने के बाद से अब तक 7,800 से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों को बंद किया जा चुका है और प्रवर्तन कार्रवाइयों में शानदार बढ़ोत्तरी हुई है. सरकार की ओर से आज की कार्रवाई यूजर्स खासतौर पर युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफार्मों की ओर होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.’
लगातार कार्रवाई कर रही सरकार
सरकार की ओर से अवैध बेटिंग साइट्स पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसको लेकर कानून और टेक्नोलॉजी दोनों का सहारा लिया जा रहा है. इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बैक टूबैक एक्शन से यह साफ है कि सरकार लगातार इनपर नजर बनाए हुए है और आने वाले समय पर भी इन पर ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी. बता दें कि बीते साल अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन गेमिंग नियम लागू किया गया था.
इलिगल वेबसाइट्स के खिलाफ एक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने साल 2022 से 1400 से अधिक इलिगल बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट समेतच ऐप्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. संसद की ओर से भी ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को पास कर दिया गया है. सरकार बिल पास होने के बाद से ही तेजी से इलिगल साइट्स पर नजर बनाए हुए है और इनपर एक्शन लिया जा रहा है.