नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय भारत के दौरे पर हैं। एक दिन पहले (4 नवंबर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट जाकर पुतिन का स्वागत किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रशियन भाषा में भगवद गीता की एक कॉपी भी गिफ्ट की। प्रधानमंत्री मोदी ने उस पल की एक तस्वीर शेयर की और गीता को दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
पुतिन को गीता भेंट करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट से PM के लोक कल्याण मार्ग स्थित घर तक एक ही कार से सफर भी किया, जिससे दोनों नेताओं के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और करीबी रिश्ते भी नजर आए।
चार साल में पहली बार भारत आए पुतिन
बता दें कि पुतिन चार साल में पहली बार भारत आए हैं। रूसी राष्ट्रपति 5 दिसंबर तक नई दिल्ली में रहेंगे। अपने दौरे के दौरान, रूसी राष्ट्रपति PM मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट भी करेंगे। एक्सपर्ट्स ने भी पुतिन के दौरे की अहमियत पर अपनी राय दी है, जिससे डिफेंस, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, और कल्चर और मानवीय मामलों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।