लाल किला ब्लास्ट कनेक्शन? अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 15 डॉक्टर लापता, फोन भी स्विच ऑफ

फरीदाबाद ; Delhi Blast Case: हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक अल फलाह यूनिवर्सिटी के 15 डॉक्टर मिसिंग है, जो कि डॉक्टर मुजम्मिल से संपर्क में थे. जांच एजेंसियां ने मुजम्मिल की कॉल डिटेल्स के आधार पर उससे कई बार बात कनरे वाले डॉक्टों से संपर्क किया तो उनका फोन बंद आया. वहीं जब एजेंसी ने उन डॉक्टरों से पूछताछ के लिए अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची तो वह वहां से भी गायब मिले. ऐसे में एजेंसी को इन डॉक्टरों की तालाश है.

फरीदाबाद प्रशासन ने दिए गहन जांच के आदेश
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट के बाद से ही अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे है. इसी कड़ी में फरीदाबाद जिला प्रशासन ने धौज गांव में स्थितअल-फलाह यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर गहन जांच के आदेश दिए है. यूनिवर्सिटी करीब 78 एकड़ में फैली हुई है. वहीं अब प्रशासन यहां पता लगाने में जुट गया है कि इस जमीन का कितना हिस्सा खाली पड़ा है और कतना इस्तेमाल हो रहा है.

यूनिवर्सिटी का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड
इसके लिए पटवारी यूनिवर्सिटी की जमीन का पैमाइश करने में जुट गए हैं, जिस जगह इमारत बनी है, उसकी लंबाई और चौड़ाई का पूरा हिसाब-किताब तैयार किया जा रहा है. साथ ही प्रशासन यहा पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस जमीन को किससे कितनी कीमत पर खरीदा गया था. यूनिवर्सिटी ने किन-किन लोगों को पैसों दिए और कितने दिए. इसका पूरा रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है.