Monsoon Session 2026: 20 जुलाई (सोमवार) से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई. सर्वदलीय बैठक के बाद एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर तैर रही है, जिसने सियासी पारा बढ़ा दिया है. इस बैठक से निकलते हुए एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए. इस दैरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कंधे पर हाथ रखे नजर आए.
दरअसल, यह घटना उस वक्त की है, जब दिल्ली में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सभी नेता बाहर निकल रहे थे. इस घटनाक्रम ने सियासी हलचल बढ़ दी है. बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान भी पक्ष और विपक्ष में एक घमासान देखने को मिला.
राजनाथ सिंह का पैर छूते नजर आईं सुप्रिया सुले
एनसीपी (SP) गुट की सांसद सुप्रिया सुले भी रविवार को दिल्ली में सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने पहुंची. बैठक के समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौट रही थीं, इसी दौरान उनका राजनाथ सिंह से आमना-सामना हुआ. जैसे ही उन्होंने राजनाथ सिंह को देखा, उनके पैर छुए और दोनों बात करते हुए आगे बढ़े. इस दौरान वहां पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.
जब नड्डा के कंधे पर जयराम रमेश ने रखा हाथ
इसके ठीक बाद जैसे ही सभी नेता आगे बढ़ रहे थे, तो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की मुलाकात हुई और दोनों बात करते हुए आगे बढ़ने लगे. बातचीत के दौरान जयराम रमेश ने जेपी नड्डा के कंधे पर हाथ, जिसका वीडियो सामने आया. आम तौर पर सियासत से जुड़ी ऐसी तस्वीरें काफी कम देखने को मिलती हैं. बता दें कि इस प्रकार की तस्वीरें स्वस्थ्य राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं.
सर्वदलीय बैठक में हंगामा
सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में टीएमसी और शिवसेना (UBT) के बागी हुए सांसद भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर बवाल बढ़ गया. बैठक से विपक्षी पार्टियों के नेता वॉकआउट कर गए. हालांकि, कुछ देर बाद फिर सभी पार्टियों नेता इस बैठक में शामिल हुए.
क्या एनडीए में शामिल होंगी सुले
सुप्रिया सुले की ओर से राजनाथ सिंह के पैर छुने का वीडियो ऐसे समय पर आया है, जब हाल में ही सुले ने एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने उन अटकलों को खारिज किया था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि एनसीपी (SP) आने वाले समय में एनडीए में शामिल हो सकती है. शनिवार को एक बयान में सुप्रिया सुले की ओर से कहा गया कि एनसीपी (एसपी) न ही एनडीए और न ही बीजेपी में शामिल होने जा रही है.
#WATCH | Delhi: NCP-SCP MP Supriya Sule touches the feet of Defence Minister Rajnath Singh as they leave after attending the all-party meeting ahead of the Monsoon Session of Parliament pic.twitter.com/f6GlshVUBK
— ANI (@ANI) July 19, 2026