Today Weather Alert: आज पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम विजिबिलिटी बहुत कम है, कई जगहों पर जीरो के करीब है. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा बना रहेगा. सड़कों पर ड्राइविंग मुश्किल हो रही है, फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर आज का मौसम का हाल क्या है. आईएमडी अलर्ट क्या है?
कोहरा इतना कि कुछ दिखे ही नहीं!
आज उत्तर भारत में कोहरा ऐसा छाया हुआ है कि सड़क पर गाड़ी चलाना जोखिम भरा हो गया है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, UP में विजिबिलिटी कई जगहों पर 50 मीटर से कम है. IMD की लेटेस्ट बुलेटिन के अनुसार, “घना से बहुत घना कोहरा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में 30 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक जारी रहेगा.” फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, ट्रेनें देरी से चल रही हैं, एक्सीडेंट का डर लोगों में समाया हुआ है. GPS भी कन्फ्यूज हो रहा है कि अगला रास्ता किधर से जाना है.
ठंड का फ्रिज मोड ऑन: हड्डियां कंपकंपा रही!
कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत को फ्रीजर बना दिया है. न्यूनतम तापमान 6-9°C तक गिरा हुआ है. दिल्ली में 8-9°C, चंडीगढ़-लखनऊ में 7-10°C.IMD ने कोल्ड वेव की चेतावनी देते हुए बताया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में 29-से 31 दिसंबर तक भयंकर ठंड पड़ेगा.
कब तक चलेगा ये ठंड-कोहरे का आतंक?
IMD के अनुसार, पीक कोहरा 30-31 दिसंबर तक रहेगा, फिर धीरे कम होगा.लेकिन न्यू ईयर के आसपास भी हल्का कोहरा और ठंड बनी रहेगी.30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा, हिमालय में बर्फबारी से ठंड और बढ़ सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, “घना कोहरा और कोल्ड वेव 31 दिसंबर तक लोगों को परेशान करेगा”
स्मॉग की घनी चादर ने दिल्ली को घेरा
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक घना स्मॉग छा गया. सड़कों पर गाड़ियां जैसे जहरीली धुंध में तैर रही हैं. AIIMS फ्लाईओवर और नोएडा के सेक्टर 37 जैसे जगहों से आने वाली तस्वीरें बता रही हैं कि विजिबिलिटी बिलकुल जीरो के करीब है.लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं, क्योंकि ये सिर्फ कोहरा नहीं, बल्कि प्रदूषण का जहरीला मिश्रण है. शहर पहले से ही कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, और अब ये स्मॉग डबल झटका दे रहा है.
IMD का अलर्ट: सावधान रहें यात्री
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी, इसलिए आने-जाने वाले लोग सतर्क रहें. TOI न्यूज मुताबिक, “मौसम विभाग ने सोमवार को बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें आने-जाने वालों को मुख्य सड़कों पर कम विज़िबिलिटी की चेतावनी दी गई है.” ये अलर्ट इसलिए जरूरी है क्योंकि सर्दी और प्रदूषण मिलकर हवा को और जहरीला बना रहे हैं. न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो औसत से कम है, जबकि अधिकतम 22 डिग्री के आसपास रहेगा.
एयरपोर्ट पर हलचल: फ्लाइट्स प्रभावित
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) ने घने कोहरे की वजह से पैसेंजर एडवाइजरी जारी की.एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशंस में चल रहे हैं, जो कम विजिबिलिटी में लैंडिंग के लिए स्पेशल सिस्टम है. उनकी एडवाइजरी में लिखा है, “घने कोहरे की वजह से अभी फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशन में किए जा रहे हैं, जिससे देरी और कैंसलेशन हो सकता है.
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
29 दिसंबर 2025 को भारत के दक्षिण हिस्सों में बारिश की संभावना है. उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंड, दक्षिण में कुछ जगह मौसम साफ, कुछ जगहों पर भारी और हल्की बारिश या बर्फबारी सिर्फ हिमालयी इलाकों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में संभव है.