US Goverment Shutdown: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकागो दो दी जाने वाली 2.1 अरब डॉलर की फंडिंग पर रोक लगा दी है. इसके अलावा ट्रंप ने सरकारी शटडाउन को अधिक खींचने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी पर आरोप लगाया और अन्य राज्यों की फंडिंग रोकने की धमकी दी है. इसको लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को कहा कि सैन्य परिवारों ने डेमोक्रेट शटडाउन के चलते आई वित्तीय बाधा के कारण खाद्य सहायता मांगना शुरू कर दिया है.
शटडाउन के चलते आई बाधा
कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका की सेना, नौसेना, वायु सेना, मरीन कोर, तटरक्षक बल और अंतरिक्ष बल के 1.3 मिलियन पुरुषों और महिलाओं को वेतन नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा,’हम अब डेमोक्रेट नेतृत्व वाली सरकार के शटडाउन के तीसरे दिन में हैं. इस मौजूदा सरकारी बंद के परिणामस्वरूप लाखों अमेरिकियों पर गंभीर व्यक्तिगत प्रभाव पड़ रहे हैं. अमेरिका की सेना, नौसेना, वायु सेना, मरीन कॉर्म्स, तटरक्षक बल और अंतरिक्ष बल के 13 लाख पुरुषों और महिलाओं को वेतन नहीं मिल रहा है. सैन्य परिवार इस डेमोक्रेट बंद के कारण उत्पन्न वित्तीय चिंता के कारण पहले से ही खाद्य सहायता की मांग कर रहे हैं.’
सैन्य परिवारों के लिए आई मुसीबत
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि अधिक सैन्य परिवारों को भोजन की सहायता की आवश्यकता है. वहीं खाद्य भंडार के जरिए सहायता मांगने वाले परिवारों में 34 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. टेक्सास में फोर्ट हूड के पास सशस्त्र सेवा YMCA फूड पेंट्री डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के कर्मचारियों ने कल शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 सुबह 5 बजे इमारत के चारों ओर सैन्य परिवारों की लंबी कतारें देखीं. वहां के कर्मचारियों के मुताबिक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. इस हफ्ते उनकी संख्या में पहले ही 34 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है.
प्रेस सचिव ने कहा की अगर महिला, शिशु और बाल (WIC) इवेंट के लिए धन की कमी हो गई, तो इससे सरकार की ओर से चलाए जा रहे संचालित खाद्य सहायक कार्यक्रम में निर्भर तकरीबन 70 लाख माताएं, शिशु और निम्न आय वाले परिवार संकट में पड़ जाएंगे. लेविट ने बताया कि देश में 13,000 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जबकि नेशनल फ्लड इंश्योरेंस प्रोग्राम भी समाप्त होने का खतरा है.
अमेरिका का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडेक्ट
कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडेक्ट हर हफ्ते 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकता है और संघीय सरकार का पार्शियल शटडाउन एक महीने के लिए बढ़ गया है, जिसके चलते लगभग 43,000 लोग बेरोजगार हो गए हैं. उन्होंने कहा,’ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को हर हफ्ते 15 अरब डॉलर की GDP का नुकसान हो सकता है. इससे छोटे बिजनेस को लोन मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है.