अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस समय भारत में हैं. बीती रात वह दिल्ली में एक इवेंट के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठे थे. मंच पर वर्ल्ड फेमस संगीतकार एआर रहमान थे और ‘जय हो’ गाने पर उनकी लाइव परफॉर्मेंस रूबियो को इतनी अच्छी लगी कि वह बैठे-बैठे ही झूमने लगे. इसका वीडियो अमेरिकी राजदूत ने शेयर किया है.
दरअसल, मौका था अमेरिका के 250वें बर्थडे का. हां, US अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है. इसे आधिकारिक रूप से ‘फ्रीडम 250’ नाम दिया गया है. दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एआर रहमान ने अपनी प्रस्तुति दी. आगे उन्होंने कैसे समा बांधा, आपको वीडियो देखना चाहिए.
अमेरिकी राजदूत ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह रात यादगार रही. अमेरिका का 250वां बर्थडे सेक्रेट्री मार्को रूबियो के साथ मनाया गया. इसी कार्यक्रम के दौरान एंबेसडर सर्गियो गोर ने ट्रंप का भारत के लिए मोबाइल संदेश माइक पर लाइव सुनाया. हां, ट्रंप उस समय फोन पर लाइव थे और उन्होंने कहा कि वह भारत को प्यार करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी को महान बताया और कहा कि वह उनके मित्र हैं.
उधर, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अमेरिका की आजादी की घोषणा के 250 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित US नेशनल डे रिसेप्शन में सेक्रेट्री मार्को रूबियो के साथ शामिल होकर खुशी हुई. राजनीतिक लोकतंत्र, बाजार अर्थव्यवस्था और खुले समाज के तौर पर, भारत और अमेरिका के कई हित और विचार आपस में मिलते हैं. मैंने इस बात पर जोर दिया कि अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे रिश्ते कैसे लगातार और मजबूत हो रहे हैं.’
A night to remember! Celebrating America’s 250th birthday with @SecRubio pic.twitter.com/9Pl5dpcUAM
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 25, 2026