रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. इस समय वह हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग की फोटो सामने आई है. इस फोटो में एक प्लांट दिख रहा है. जिसके बाद से ही यह प्लांट चर्चा में आ गया है.
हैलिकोनिया पौधा
फोटो में दिख रहा है ये खूबसूरत प्लांट हैलिकोनिया है जिसे आम भाषा में “Lobster Claw” या “False Bird of Paradise” कहते हैं. यह पौधा लाल चमकदार या फिर पीले रंग का होता है.
क्या है पौधे का महत्व
फेंगशुई में हैलिकोनिया पौधा के का विशेष महत्व है. इस पौधे को ऊर्जावान और जीवंत पौधा माना जाता है. यह पौधा अपने चमकीले फूलों, जुनून, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देता है. फेंगशुई के अनुसार इस पौधे को दक्षिण दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है जिससे घर में खुशियां आती है.
घर में उगा सकते हैं हैलिकोनिया
आप इस पौधे को घर पर आसानी से उगा सकते हैं. हौलिकोनिया का पौधा आपको मार्केट से 300 से 400 में मिल सकता है. आप मार्केट से पौधा खरीद लें. इसके बाद गमले में खाद जरूर मिलाएं. 15 दिन पर आप गमले में खाद डालें. अगर पौधे की पत्तियां मुरझा या सूख रही है तो उसे काटकर हटा दें. जिससे पौधै का विकास हो.
राइजिंग एनर्जी का प्रतीक
हेलिकोनिया प्लांट को फेंगशुई में ऊर्जावान पौधे में गिना जाता है. इसकी पत्तियां फैली हुई और फूल ऊपर की उठती आकृती में हो जो कि राइजिंग एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. इस पौधे के लाल, पीले, नारंगी फूल करियर में उन्नति का प्रतीक माना जाता है. यह पौधा लीडरशिप को मजबूत बनाता है.