मध्य प्रदेश में होंगे नूंह जैसे दंगे, दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की भाजपा

Nuh-like riots will happen in Madhya Pradesh, BJP furious over Digvijay Singh's statement
Nuh-like riots will happen in Madhya Pradesh, BJP furious over Digvijay Singh's statement
इस खबर को शेयर करें

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में हरियाणा के नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। वकीलों के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

दिग्विजय सिंह का पूरा बयान

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों (Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023) में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि पार्टी यहां की नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। भाजपा और उसके नेता चाहते हैं कि जनता में उनके खिलाफ भारी गुस्सा है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लोगों को भड़का रहे हैं। वे खुद दंगे की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के इस नेता को आईएसआई एजेंट के रूप में जाना जाताहै।  वहीं दिग्विजय सिंह को पार्टी का समर्थन मिला है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, “दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा, वो 100 फीसदी सच है। भाजपा के पास आखिरी हथियार दंगा होता है।”

2018 के एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने हजारों अधिवक्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में खड़ा किया। हमने तब सरकार बनाई थी। यहां फिर बड़ी संख्या में वकील जुटे हैं। उम्मीद है, हम मप्र में अगली सरकार बनाने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा पिछले चुनावों में ये सीटें हार गई थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट अगले महीने के शुरू में आ सकती है।