फलोदी सट्टा बाजार : जाने किस राज्य में किस पार्टी की बना रहा सरकार

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में अगले साल फरवरी मार्च में चुनाव होने हैं। इसमें सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और पंजाब हैं। ऐसे में इन दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इस पर आम लोगों और विशेषज्ञों की निगाहें हैं। साथ ही सट्टा बाजार में भी इस पर दांव लगाए जा रहे हैं। सट्टा बाजार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी तो पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ दिख रहा है।

यूपी में सत्ता में लौटेगी भाजपा
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सट्टा बाजार के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (यूपी) में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रहेगी। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनावों की तरह उसे 300 से ज्यादा सीटें जीतने में इस बार कामयाबी नहीं मिलेगी, पार्टी की सीटें कम होंगी लेकिन वो सत्ता में लौटने में कामयाब हो जाएगी। सट्टा बाजार में यूपी में बीजेपी को 250 के आसपास सीटें मिलने की उम्मीद है, जो बहुमत से काफी ज्यादा और वो आसानी से सरकार बना लेंगे।

सपा मुख्य विपक्षी, कांग्रेस, बसपा मुकाबले में नहीं
सट्टा बाजार में सपा को उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुख्य प्रतिद्वन्दी माना गया है। 2017 में सपा को 47 सीटें मिली थीं। इस बार ये सीटें बढ़कर 100 के आसपास हो सकती हैं। वहींकांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के यूपी में 5 से 10 सीटों तक सीमित रहने की बात कही गई है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और अरविंद केजरीवाल की आप यूपी में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाएगी

पंजाब में किसी को बहुमत नहीं
पंजाब में सट्टा बाजार ने किसी को बहुमत नहीं मिलने और त्रिशंकु विधानसभा की बात कही है। सट्टा बाजार ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं लेकिन वो बहुमत से दूर रहेगी। 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सट्टेबाजों को आप और कांग्रेस दोनों को अधिकतम 40 सीटें और न्यूनतम 25 सीटें जीतने की उम्मीद है। बीजेपी और अकाली दल को 5 से 10 सीटों तक सीमित रखा गया है।