पंजाब की मान सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुआ एक्शन

Sanjiv Arora Arrest: पंजाब की भगवंत मान सरकार को उस वक्त तगड़ा झटका, जब पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से अरेस्‍ट कर लिया. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग, FEMA उल्लंघन और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों को लेकर रेड के बाद यह कार्रवाई की है. वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत अन्य कई शहरों में भी छापेमारी हुई है. केंद्रीय एजेंसी के इस एक्शन के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

ईडी के एक्शन से भड़की आम आदमी पार्टी
ईडी ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से लिया गया एक्शन बताया है. कई घंटे चली रेड के बाद ईडी ने आखिरकार मंत्री संजीव आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है. इस कार्रवाई को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार का रणनीतिक फैसला बताया है. बताया जा रहा है कि ईडी जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं. आप के नेताओं ने ये भी कहा, ‘गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में केंद्रीय एजेंसी की तरफ से आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं और लोगों के घरों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

मान का बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तलाशी अभियान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘आज एक बार फिर बीजेपी वालों की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची. एक साल में ये तीसरी मौका था जब ईडी की टीम उनके घर गई. पिछले महीने भी ऐसा नाटक रचा गया. बार-बार रेड करते हैं फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिलता. इससे साफ होता है कि ये आम आदमी पार्टी की सरकार को कमजोर करने की वो साजिश है जो पूरी नहीं होगी.