राजस्थान में स्कॉर्पियो-बस की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

A Scorpio SUV and a bus collided violently in Rajasthan, killing two people.

Rajasthan News : जयपुर के चौमूं इलाके में देर रात NH-52 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के मुताबिक टाटियावास टोल के पास स्थित चिरमी होटल के समीप चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू हो गई.

अनियंत्रित ट्रॉली पहले होटल के किनारे खड़ी दो कारों से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई.

गनीमत यह रही कि घटना के समय दोनों कारों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में मदद की. पूरी घटना होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है.

इधर नागौर में सुरपालिया के पास हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गयी. स्कॉर्पियो और बस की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये.

सूचना मिलते ही सूरपालिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है.