भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हनीट्रैप गैंग का मुख्य सरगना महिला और साथी गिरफ्तार

भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपिया सीयारानी और उसके साथी जयभगवान को गिरफ्तार किया है। परिवादी अल्ताफ हुसैन पुत्र हारून खान निवासी इस्लामवादी मोहल्ला, उटावड, जिला पलवल (हरियाणा) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे उसे सीयारानी नामक युवती ने फोन कर होटल बुलाया। जैसे ही वह होटल पहुंचा, वहां युवक जयभगवान ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। कमरे में मौजूद महिला और युवक ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाए और नंगी वीडियो बनाकर 50 हजार रुपये नगद की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने लगातार मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा गाड़ी की चाबी छीन ली। आरोपियों ने उसके दोस्त को फोन करने की कोशिश भी करवाई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित को रात करीब 3–4 बजे होटल से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं – 1. सीयारानी पुत्री थान सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी लालगढ़ी थाना रजावली, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) 2. जयभगवान पुत्र स्व. करण सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी जाटूवास थाना मॉडल टाउन, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) बरामदगी: परिवादी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन ब्लैकमेलिंग डाटा पुलिस ने प्रकरण संख्या 466/2025 धारा 127(2), 308(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।