बांसवाड़ा। बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक ही बाकी तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
मामला बांसवाड़ा जिले के अरथुना थाना क्षेत्र के बस्सी गांव में सोमवार रात 9 बजे का है। सभी सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों का बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा
अरथुना थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कि कुशलकोट निवासी परिवार के लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में बस्सी गांव में चौहान माता मंदिर के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
दुघर्टना में नानी पत्नी भूरा, नानी पत्नी रामा व हीमेश पुत्र लक्ष्मण घायल हो गए। वहीं पांच साल की बच्ची मेहर गंभीर घायल हो गई। जिसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राथमिक उपचार के बाद एमजी अस्पताल रेफर
108 एंबुलेंस के चालक नयन शर्मा ने सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल अरथुना पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात में बच्ची के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। दुर्घटना में मृत बच्ची का परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया।