मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जयपुर-श्रीगंगानगर में ED की रेड:भाजपा नेता के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी सर्च

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान सहित कई राज्यों में आज सुबह बड़ी छापेमारी की। छापे की कार्रवाई महादेव ट्रेडिंग केस में PMLA के तहत की जा रही है।

भाजपा नेता और श्रीगंगानगर में कारोबारी अशोक चांडक से जुड़े 4 ठिकानों और जयपुर के वैशाली नगर में एक ठिकाने पर सर्च किया गया। ईडी टीमों की ओर से वित्तीय लेन-देन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है

अशोक चांडक के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी सर्च किया गया है। ईडी टीमें छापेमारी में मिले डॉक्यूमेंट, डिजिटल रिकॉर्ड, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। ईडी की ओर से छापेमारी की कार्रवाई जारी है, जांच पूरी होने के बाद मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई गई है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक- महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर राजस्थान, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की यह कार्रवाई महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।