राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में बारिश की चेतावनी!

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज यानी 21 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा. दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए और बारिश को लेकर अलर्ट जारी है.

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 21 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

इसके अलावा प्रदेश के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने और शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.