कॉमर्शियल को ग्रीन सिग्नल! राजस्थान में LPG को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं पर क्या असर?

जयपुर: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को एक महिने से अधिक समय हो गया हैं जिसके चलते अब राजस्थान में LPG के नए कनेक्शन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया हैं जिसके तहत अब राजस्थान में गैस कंपनियों ने नए घरेलू कनेक्शन फिलहाल बंद कर दिए हैं. लेकिन रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक या अन्य कोई कॉमर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन लेना चाहता है तो उसे नया कनेक्शन मिल जाएगा. लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन अब पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं. राजस्थान की प्रमुख तेल कंपनियों IOCL, BPCL, HPCL के अधिकारियों के मुताबिक लगातार राजस्थान में LPG की सप्लाई हो रही हैं किल्लत के बीच भी राजस्थान में लोगों को LPG गैस सिलेंडर मिल रहें हैं और अभी भी लाखों लोगों की बुकिंग के चलते 14 लाख सिलेंडर की सप्लाई होनी हैं. जिसे धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है.

अब भी सप्लाई में 5 दिन का बैकलॉक चल रहा है. लगातार सरकार और तैल कंपनियों द्वारा कहा जा रहा हैं कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई कमी नहीं है लेकिन लगातार बढ़ती डिमांड के चलते अब LPG की शॉर्टेज बढ़ रही हैं. जबकि गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को 100% घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई दे रही हैं. मार्च के शुरुआती दौर में हालांकि उपभोक्ताओं में LPG को लेकर पैनिक बुकिंग अन्य अफवाहों के चलते थोड़ी परेशानी रही और स्थितियां बिगड़ी थी लेकिन अब 25 दिन के अंतराल में समय से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं.

राजस्थान में हर दिन 2.80 लाख से ज्यादा LPG सिलेंडर की सप्लाई
राजस्थान में फिलहाल 14 किलों के घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई हैं. लेकिन सामान्य रूप से हर दिन उपभोक्ताओं को लाखों की संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही हैं गैस कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान समय में हर दिन घरेलू उपभोक्ताओं की 2.80 लाख से ज्यादा बुकिंग आ रही है और कंपनियां उतनी ही सप्लाई हर रोज तीनों कंपनियां कर रही है. जिसके चलते अब लोगों में अब पैनिक बुकिंग की समस्या नहीं हैं. वर्तमान समय में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों रूप बुकिंग हो रही हैं लेकिन ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही बुकिंग कर रहे हैं जिसके चलते आने वाले कुछ समय में 100 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए होगी. 45 दिन की समय अवधि के बाद अब उपभोक्ताओं को 25 दिन में सिलेंडर दिए जा रहे हैं. इसी बीच लोगों ने लगातार लोगों में नए कनेक्शन की बढ़ती डिमांड के बाद अब इस पर रोक लगाई दी गई हैं आगामी समय में जैसे स्थित रहेगी फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन की सुविधा फिर से‌ शुरू कर दी जाएगी.