राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। लक्ष्मणगढ़ इलाके में चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए।कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी थे, जो वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
इनमें चार लोग चैनपुरा के और एक ड्राइवर विनोद मेहरा नागदा गांव का रहने वाला था। मृतकों में दो महिलाएं दो बच्चे और एक आदमी शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में केवल ड्राइवर ही किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीर्थ यात्रा से लौटते समय हुए इस हादसे ने पूरे श्योपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है।
मृतकों की जानकारी
संतोष आदिवासी 55, पार्वती आदिवासी 35. शशि आदिवासी संतोष की पत्नी 30 वर्षीय, पुत्री रागिनी 12 साल, पुत्री साक्षी आदिवासी 6 साल, निवासी आदिवासी बस्ती चैनपुरा बगवाज, विनोद मेहरा ड्राइवर, निवासी नागदा गांव।