जयपुर में बीच सड़क पर मरीज की जान से खिलवाड़, हुड़दंगी ऑडी ड्राइवर ने एम्बुलेंस रोक मचाया तांडव

Jaipur Crime: जयपुर में सड़क पर ऑडी कार ड्राइवर और प्राइवेट एम्बुलेंस चालक के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो गया है. घटना जयपुर के बाइस गोदाम सर्किल (बीस गोदाम चौराहा) के पास हुई, जहां दोनों वाहनों के बीच गाड़ी आगे निकालने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया.

वीडियो में दिख रहा है कि बीच सड़क पर ऑडी कार और प्राइवेट एम्बुलेंस रोककर दोनों चालक आपस में बहस करने लगे. ऑडी ड्राइवर ने एम्बुलेंस की चाबी निकालने की कोशिश की, जिससे मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों के बीच झड़प जैसी स्थिति बन गई, जिसमें धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी शामिल थी. एम्बुलेंस चालक ने ऑडी ड्राइवर पर आरोप लगाया कि वह बेवजह रोक रहा था, जबकि ऑडी चालक ने एम्बुलेंस को साइड देने से इनकार किया.

ट्रैफिक पुलिस का हस्तक्षेप
सूचना मिलते ही जयपुर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें रवाना कर दिया. किसी तरह की कोई बड़ी कार्रवाई या एफआईआर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे लोग ट्रैफिक नियमों और आपातकालीन वाहनों की प्राथमिकता पर बहस कर रहे हैं.