Rajasthan Government Porject: जोधपुर में 167 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला स्लीपर वंदे भारत डिपो, रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलगी भयंकर मजबूती Rajasthan Government Porject: उत्तर पश्चिम रेलवे के भगत की कोठी स्टेशन पर देश का पहला डेडीकेटेड स्लीपर वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो बनाया जा रहा है.
167 करोड़ रुपये की इस परियोजना से जोधपुर मंडल को अत्याधुनिक रखरखाव केंद्र मिलेगा. लगभग 18 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला यह डिपो वंदे भारत ट्रेनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है. जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि डिपो पूरा होने के बाद जून 2026 से यहां स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित मेंटेनेंस शुरू हो जाएगा.