नई दिल्ली। राजस्थान में 64 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। शुक्रवार देर रात राज्य के कार्मिक विभाग की तरफ से तबादले और पोस्टिंग को लेकर आदेश जारी किए।
ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की लिस्ट में जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। इस आदेश के तहत जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर और बाड़मेर के एसपी भी बदले गए हैं।
राजस्थान में 64 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर
नए आदेश के तहत, उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) अजय सिंह को उनके पद से हटाकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
उप महानिरीक्षक (ACB) अनिल कुमार का तबादला उप महानिरीक्षक (मुख्यालय) के पद पर किया गया है।
संजीव नैन, जो पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जयपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
DCP (पूर्व) जोधपुर पी.डी. नित्या को जोधपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग की तरफ से देर रात जारी की गई लिस्ट से राजस्थान पुलिस प्रशासन में कई बड़े बदलाव हुए हैं। राजसमंद, पाली, डीग, बांसवाड़ा, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, बाड़मेर, चूरू, सलूंबर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, फलोदी, भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा सहित दो दर्जन से अधिक जिलों के SP बदल गए हैं।