Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 28 जिले पूर्वी राजस्थान और 2 पश्चिमी राजस्थान के हैं.
राजस्थान में आज 4 सितंबर 2025 को मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 28 जिले पूर्वी राजस्थान और 2 पश्चिमी राजस्थान के हैं.
खासतौर पर प्रतापगढ़, झालावाड़ और बांसवाड़ा जिले में भारी बारिश और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और मौसम धुंधलाया रहेगा.