राजस्थान में आज फिर बरसेगा मानसून! इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

राजस्थान में आज 17 सितंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने धौलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. 18 सितंबर को बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी है.

राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. लंबे समय से थमे हुए मानसून के बाद अब प्रदेश में झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज 17 सितंबर बुधवार से कई जिलों में तेज बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम केंद्र जयपुर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, धौलपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज बुधवार 17 सितंबर को तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान तेज सतही हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.