जयपुर : राजस्थान में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है. राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कल श्रीगंगानगर में 80 मिमी से ज्यादा बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया.
चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, कोटा और बूंदी में भी झमाझम बारिश हुई. 2 दिन की राहत के बाद प्रदेश में फिर गर्मी बढ़ी. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. बारिश के बावजूद कई जिलों में उमस और गर्मी का असर बरकरार है.
प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर
-राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
-मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
-कल श्रीगंगानगर में हुई 80 मिमी से ज्यादा बारिश से कई इलाकों में जलभराव
-चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, कोटा और बूंदी में भी झमाझम बारिश
-2 दिन की राहत के बाद प्रदेश में फिर बढ़ी गर्मी
-श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस
-बारिश के बावजूद कई जिलों में उमस और गर्मी का असर बरकरार