राजस्थान के आईपीएस किशन सहाय मीणा, जिन्होंने प्रेमानंद महाराज धीरेंद्र शास्त्री पर दिया ‘तीखा’ बयान

जयपुर: भगवान/अल्लाह/गॉड/वाहेगुरु जैसी कोई शक्ति होती ही नहीं है। इस तरह के बयान से चर्चा में रहने के बाद अब राजस्थान पुलिस महकमे के अधिकारी IPS किशन सहाय मीणा फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान प्रेमानंद जी महाराज और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी टिप्पणी की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है। IPS किशन सहाय मीणा अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनकी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ दी है।

जानिए क्या है IPS किशन सहाय मीणा ने
मशहूर धर्मगुरू के बारे में बात करते हुए IPS किशन सहाय ने कहा कि प्रेमानंद महाराज का व्यवहार अच्छा है, इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन वे अंधविश्वासी हैं और समाज में अंधविश्वास फैलाते हैं। इसी तरह उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की एक बात उन्हें ठीक लगती है कि वे जातिप्रथा के खिलाफ बोलते हैं और जाति व्यवस्था को तोड़ने की बात करते हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने जोड़ा, वे भी धार्मिक अंधविश्वास फैलाने का काम कर रहे हैं, जो सही नहीं है।

विज्ञान से चलती है दुनिया
उल्लेखनीय है कि IPS किशन सहाय कई बार ‘सर्वशक्तिमान’ शक्ति जैसे धारणों (मान्यताओं) को गलत बता चुके हैं। IPS किशन सहाय के अनुसार ये सभी अंधविश्वास को जन्म देता हैं। किशन सहाय अक्सर विज्ञान को समर्थन करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि ये दुनिया विज्ञान से चलती है। उल्लेखनीय है कि आईपीएस किशन सहाय सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वे इस तरह तरह की पोस्ट करते रहते हैं।

कौन हैं किशन सहाय मीणा?
किशन सहाय मीणा राजस्थान कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे महानिरीक्षक (IG) स्तर के अधिकारी हैं। वे वर्तमान में आईजी मानवाधिकार (IG Human Rights) के रूप में तैनात हैं।