RPSC Rajasthan Police SI Exam Date 2026: राजस्थान में पुलिस की नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ऐसे में लंबे समय से सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है.
कब होगी परीक्षा?
RPSC के मुताबिक राजस्थान पुलिस SI परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी और हर दिन दो शिफ्ट में पेपर लिया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के अनुसार तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.
लंबे इंतजार के बाद आई राहत
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और 8 सितंबर 2025 तक चली थी. आवेदन के बाद से ही लाखों उम्मीदवार परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार आयोग ने परीक्षा तारीख जारी कर दी है, जिसके बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए.
RPSC Rajasthan Police SI Exam 2026: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को आसान और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए इसे दो दिनों और दो शिफ्ट में बांटा है. पहले दिन परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा. वहीं, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक जनरल नॉलेज और जनरल साइंस की परीक्षा ली जाएगी. इसके अलावा, 6 अप्रैल 2026 को भी यही शेड्यूल रहेगा. सुबह की शिफ्ट में सामान्य हिंदी और दोपहर की शिफ्ट में जनरल नॉलेज और जनरल साइंस का पेपर होगा.
कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप?
परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी. RPSC के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप 29 मार्च 2026 को जारी की जाएगी. उम्मीदवार SSO पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे कि उनका सेंटर किस शहर में है.
एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. RPSC SI भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. इसे उम्मीदवार SSO पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, समय और जरूरी निर्देश दिए होंगे. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईटी ले जाना जरूरी होगा.