राजस्थान में नए साल का स्वागत करेगी कड़ाके की ठंड के साथ बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नए साल 2026 की की शुरुआत बारिश और कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी को भरतपुर, बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में 26 मिमी दर्ज हुई है.

वहीं, आज 1 जनवरी को जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.