राजस्थान में आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: 2 की मौत, ओले-बरसात के कारण…

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है।

शुक्रवार (29 मई) को उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश कारण तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली में बारिश के साथ ओले गिरे।

सबसे ज्यादा बरसात झुंझुनूं जिले के मलसीसर में हुई। यहां 43 मिमी (करीब 2 इंच) पानी बरसा। दौसा जिले में अंधड़ के कारण हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को मौसम विभाग दिल्ली ने मानसून का पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार राजस्थान में मानसून सीजन कमजोर रह सकता है।

देश के कई शहरों में इन दिनों टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है। उनकी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करके उन्हें हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाया जा सकता है।

शुक्रवार शाम को आए आंधी-तूफान में लालसोट-दौसा बाइपास पर 220 केवी लाइन का टावर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो तारों में उलझकर पलट गई। जयपुर में शुक्रवार देर शाम शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक रुक-रुककर जारी रहा। शहर के कई हिस्सों में ओले भी गिरे। बीकानेर के अरजनसर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। यहां धूल भरी हवा चली और आसमान में गुबाार भी छा गया।