बदलने जा रही अलवर के पटरी-पार इलाके की सूरत, मिली हरी झंडी

Rajasthan Government Project: अलवर लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे अलवर शहर के पटरी-पार क्षेत्र की किस्मत अब बदलने वाली है. नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से 13 बड़े विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं. सबसे खास बात ये है कि ज्यादातर काम अगले 2 से 3 महीने में पूरे** कर लिए जाएंगे, ताकि बारिश से पहले शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके.

ये सारा बदलाव तब शुरू हुआ जब राजस्थान पत्रिका ने पटरी-पार क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की. इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने तुरंत प्रशासन से रिपोर्ट तलब की और यूआईटी से विशेष पैकेज मंजूर करवाया. नतीजा ये हुआ कि अब इस इलाके में सड़कें, नालियां, पानी की निकासी और छात्रावास तक बनने जा रहे हैं.